प्रेम के आगे नही चली किसी की कर ली दोने ने शादी, पुलिस प्रसाशन के साथ घर वाले भी रहे मौजूद।

0
306



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…

बिहार/बाँका। खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतनाथ मंदिर प्रांगण में नव वर्ष के मौके पर प्रेम प्रसंग में पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ दोनों परिवारों के राजा मंदी से शादी रचाई गई। जानकारी हो कि शंभूगंज थाना क्षेत्र के निर्जरी गांव निवासी लड़का पक्ष एवं खेसर थाना क्षेत्र बहुरना गांव निवासी लड़की पक्ष दोनों के उपस्थिति में भूतनाथ मंदिर में प्रेम प्रसंग को सामाजिक रूप देते हुए शादी कर दी गई। जानकारी हो कि दोनों युगल प्रेमी का बरसों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस नव वर्ष के मौके पर दोनों जोड़ी को परिजनों द्वारा एक जगह देख लेने पर सामाजिक बंधन कायम रहे इस बात को लेकर दोनों परिजनों के सलाह मशवरा से एवं पुलिस प्रशासन के रजामंदी से शादी के बंधन में बांध दिया गया। नियमानुकूल दोनों का उम्र में लड़के का उम्र 25 वर्ष जबकि लड़की का उम्र 21 वर्ष आधार कार्ड के अनुसार बताया गया। भूतनाथ मंदिर में दोनों का पंजीकरण करते हुए एवं दोनों पक्षों से पांच पांच व्यक्तियों का गवाह बनाते हुए शादी समारोह का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here