बगहा में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के द्वारा की गई बैठक।

0
869

बगहा। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन को लेकर बगहा नगर परिषद संघ के अध्यक्ष विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की राज्य स्तरीय फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ बिहार के डिलर्स के अनुसार दिनांक 01/01/2023 से लेकर दिनांक 09/01/2023 तक वितरण नहीं किया जाएगा। मुन्ना सिंह ने बताया की दिसम्बर 2022 का NFSA का पैसा वापस किया जाए। 2020 का मार्जिंग मनी तथा नवंबर 2021 से नवंबर 2022 तक का मार्जिन मनी का भुगतान किया जाए। दिसम्बर 2022 से निशुल्क वितरण का मार्जिन मनी प्रतिमाह बिखराव के खाता में भेजा जाए। बैठक में सैलेश प्रसाद, रामशीष बैठा, दुर्गा शंकर तिवारी, चंद्रशेखर द्विवेदी, संजय कुमार, ब्रजराज प्रसाद, मनोज ठाकुर, अभिषेक कुमार, अभयनंद प्रजापति आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here