बाबा साहेंब भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एन डी ए कार्यकर्ता सम्मान समारोह।

0
117

बगहा/चौतरवा। कोर्ट माई स्थान परिसर चौतरवा में रविवार को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एन डी ए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।निवर्तमान सांसद सुनील कुमार, राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, जदयू के जिलाध्यक्ष, बगहा विधायक, विजय पांडेय भूप नारायण यादव, मुरारी चौधरी, राकेश सिंह, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, छोटा चौबे, जितेंद्र प्रसाद जायसवाल, ओम प्रकाश शाही, मुन्ना सिंह, संजय सहनी आदि ने सर्व प्रथम क्रमवार बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात एन डी ए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आरंभ हुआ। एन डी ए के सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प अबकी बार 400 पार तभी पूरा किया जा सकता है, जब एन डी ए के सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर अपने मिशन को पूरा करने में लग जाएं। प्रधानमंत्री की उपलब्धि को विपक्ष का देखने का नजरिया ठीक नहीं है। लोकतंत्र में जनता ही निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के डबल इंजन की एक जुटता देखकर विपक्ष हताश है। वह चाहे कितना भी कोशिश कर ले सता से बाहर ही रहेगी। जनता विपक्ष के बहकावे में आनेवाली नहीं है।कार्यकर्ता समारोह को संबोधित करने वालों में राकेश सिंह, विजय पांडेय, भूपेंद्र नाथ तिवारी, जितेंद्र प्रसाद जायसवाल, इम्तियाज अहमद, छोटा चौबे, भूप नारायण यादव, अमजद अली, सुरेन्द्र बैठा समेत दर्जनों कार्यकर्ता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here