शतायु पूर्ण महिला की मौत पर दर्जनों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, 3004_शतायु पूर्ण महिला की मौत।

0
144

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार पंचायत अंतर्गत पतिलार कारखाना टोला गांव की महिला भूलन देवी (115 वर्ष)की मौत सोमवार की शाम हो गई। वे पतिलार पंचायत की सबसे अधिक आयु पूरी करने वाली प्रथम महिला थी। उनकी मुखाग्नि मंगलवार को उनके सबसे छोटे पुत्र ईश्वर शुक्ल ने दिया। बताते हैं कि उन्होंने कभी चश्मा नहीं लगाया। उनकी स्वाभाविक मृत्यु की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में पंचायत के मुखिया पायल मिश्रा,सरपंच लालमती देवी,सरपंच प्रतिनिधि जगरनाथ यादव,वयोवृद्ध अवकाश प्राप्त शिक्षक श्रीनारायण शुक्ल,राजदेव दुबे,बच्चा मिश्र,उपसरपंच बबीता देवी,लालाजी तिवारी समेत दर्जनों लोग रहे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार गंडक नदी के किनारे कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here