मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट माधोपुर के तत्वावधान में दूसरी बार 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न।

0
620

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट माधोपुर द्वारा लगातार दूसरी बार धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया।जिसमें ग्यारह जोड़े वर वधु शादी के बंधन में बंध कर एक दूसरे के हो गये। बेतिया लोकसभा सांसद डॉ संजय जयसवाल और राज्य सभा सांसद सतीशचंद्र दुबे ने ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि धरती पर सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है।

प्रत्येक वर्ष फर्स्ट द्वारा कन्याओं का सामूहिक रूप से शादी करा कर पुण्य का काम किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट माधोपुर के सदस्यों से प्रेरणा लेने और समाज उत्थान के लिए हर संभव सहयोग करने का आह्वान किया।ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष संदीप तिवारी मृदुल ने बताया कि जनसहयोग से लगातार दूसरी बार माधोपुर में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम में ग्यारह जोड़ी वर वधु एक दूसरे को हो गये।इस सामुहिक विवाह में रानी कुमारी-राजकुमार, लालमती कुमारी-महावीर साह, कविता कुमारी-राधे कुमार, खुशबू कुमारी-सतेन्द्र कुमार, रिंकी कुमारी-अवधेश कुमार, आरती कुमारी-मुनचुन कुमार,काजल कुमारी-संतोष कुमार, संध्या कुमारी-मेघु कुमार एवं सावित्री कुमारी-छठू महतो समेत अन्य शामिल है।

आचार्य उमेश त्रिपाठी एवं सहायक आचार्य सह उपाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।ट्रस्ट के माध्यम से वर वधु को उपहार भी प्रदान किया गया।वर वधु को आशीर्वाद देने वालों में प्रमुख पति मंटु कुशवाहा,डॉक्टर आर .कुमार मुखिया पति मनील सिंह, पूर्व शिक्षक सुदामा सिंह, , पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह समिति सदस्य विकास शर्मा, डॉ श्रवण कुमार, जयकिशोर सिंह, केशव सिंह, संजय यादव, विकास कुमार आदि मुख्य है।कार्यक्रम को सफल मनाने में दीपू सिंह, मुकेश सहनी, राजेश कुमार, बिपिन शर्मा, कुन्दन सहनी,मुन्ना सिंह, राजन कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, गणेश साह, शेष शर्मा, अरुण ठाकुर, मुकेश शर्मा, सोनु तिवारी, अजय पाण्डेय आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here