होली को ले लोगों में बढ़ा उत्साह, खरीददारी हुई शुरु।

0
227

बगहा/चौतरवा। होली के त्योहार का आगाज के साथ ही चौक चौराहों पर दुकानें सजाने लगी है। रंग बिरंगी टोपी, पिचकारी, मुखौटा अब फैंसन का रूप ले लिया है। रंगों के इस त्योहार को ले दुकानों की रौनक बढ़ गई है। लोग होली के लिए आवश्यक सामानों की खरीददारी शुरु कर दिए हैं। वही सबसे आकर्षण बच्चों के मुखौटा, टोपी, पिचकारी बना हुआ है। वही विभिन्न प्रकार से लोगों को आकर्षित करने के लिए केश, मूंछ, मुखौटा है। होली एक ऐसा त्योहार है। जिसमें लोग सारे भेद भाव भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं। इस साल होली मनाने को ले लोग संशय में हैं। इस बावत पंडित लालाजी तिवारी ने बताया कि सबसे अच्छा मुहूर्त मंगलवार को ही है। वही पंचांगों की मानें तो जो पर्व पूर्वाह्न से आरंभ होता है, उसी का महत्व विशेष दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here