मौसम में आया परिवर्तन। दिनभर बादलों की ओट में छिपे रहे सूर्य देव।

0
498

बगहा/चौतरवा।  वसंत पंचमी के दिन बुधवार को अचानक मौसम में आया बदलाव। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। वे बादलों की ओट में छिपे रहे। वही रुक रुक कर हल्की बूंदा बांदी होती रही। जिससे ठंडक का एहसास हो रहा था। मंद मंद बयार बहने से ठंडक बढ़ी। वही बादलों का रुख देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो दिनों में बारिश की उम्मीद है। पिछले चार दिनों तक सूर्य देव के दर्शन के साथ वातावरण का तापमान बढ़ने से एहसास होने लगा था कि अब गर्मी ने दस्तक दे दिया । परंतु बुधवार को बदले मौसम ने जाड़ा का एहसास कराया। किसानों ने बताया कि यदि बारिश हुई तो फसलों को लाभ होगा। मौसम विभाग की माने तो दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here