पोखरा में डूबने से किशोरी की मौत।

0
847

बगहा/चौतरवा। चौतरवा थाना क्षेत्र के इंगालिशीया पंचायत में शुक्रवार के दोपहर में पोखरा में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई।पंचायत की मुखिया संध्या देवी ने बताया कि उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश साह की पुत्री राधिका कुमारी गांव के पूरब तरफ सरकारी पोखरा के तट पर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक तट पर से पोखरा की ओर फिसल गई। पोखरा में अधिक पानी के कारण उसमे डूब गई। साथ खेल रहे बच्चो के हो हल्ला करने पर ग्रामीण पहुंचे। पोखरा से किशोरी को निकाला गया। परंतु उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।उसकी मां सरोज देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृत किशोरी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here