कर्पूरी बिचार मंच के सदस्यों की एक बैठक हुई पिपरासी के घोड़ाहवा गांव में संपन्न।

0
389

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट…..

बगहा/मधुबनी/पिपरासी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत पिपरासी प्रखंड के घोहड़वा गांव में बुधवार को कर्पूरी बिचार मंच के सदस्यों की एक बैठक किया गया। बैठक में जातीय जनगणना को लेकर विशेष चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पिपरासी रविन्द्र पटेल द्वारा किया गया। बैठक में एमएलसी भीष्म साहनी ने कहा कि, जातीय जनगणना पर हाई कोर्ट का आदेश अहम है। कोर्ट ने जातीय गणना का आदेश दे दिया है। जिसके बाद गणना शुरू हो जाएगा। वही जिला परिषद प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि, 6 अगस्त को मधुबनी प्रखंड में कर्पूरी जयंती को लेकर बैठक किया जाएगा। जिसमे मंच के वरीय पदाधिकारी उपस्थित होंगे। ऊक्त बैठक में प्रखंड प्रमुख पिपरासी मंजेश साहनी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मधुबनी दूधनाथ कुशवाहा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here