एक महिला आर्केस्ट्रा संचालक के साथ तीन गिरफ्तार।

0
624

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट…..

बगहा/मधुबनी। एक महिला आर्केस्ट्रा संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा आर्केस्ट्रा में नर्तकी के रूप में नाचने वाली दो लड़कियों को मुक्त कराया गया है। जो धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। धनहा थाना की पुलिस ने लौरिया से गिरफ्तार कर धनहा थाना लाई है।
धनहा थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि धनहा थाना के एक गांव से नर्तकी के रूप में काम करने के लिए दो लड़कियों को अपहरण कर लौरिया ले जाया गया है। सूचना पर थाना अध्यक्ष ने अपने दल बल के साथ लौरिया पहुंचे और जब छापेमारी की तो दो पुरुष व एक महिला समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा नाचने वाली दोनों लड़की नर्तकी को बरामद कर लिया है थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों लड़की धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है जो 1 सप्ताह पहले यहां से नर्तकी के रूप में काम करने के लिए लौरियां पहुंची थी, उसे बरामद कर लिया गया है। वही आर्केस्ट्रा संचालक सागर मियां और सोनू मियां को एक महिला के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here