Sunday, October 1, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण पोखरा से मछुआरों ने निकाला विशालकाय मगरमच्छ।

पोखरा से मछुआरों ने निकाला विशालकाय मगरमच्छ।

-

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट….

बगहा/मधुबनी। बगहा के झुमरी नौतनवा पंचायत स्थित टिकुलिया गांव के एक पोखरा से स्थानीय लोगों ने एक भारी-भरकम मगरमच्छ को निकाला है। दरअसल, बरसात के पानी के सहारे गंडक नदी से निकलकर मगरमच्छ पोखरा में पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि पोखरा राजकुमार गुप्ता का है। ग्रामीणों ने बताया कि पोखरा से निकाल कर मगरमच्छ गांव के नजदीक आ जाता था। इसे लेकर गांव में दहशत का माहौल बन गया था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन वन विभाग के द्वारा मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं किया गया। पोखरा के मालिक राजकुमार ने बताया कि मगरमच्छ पोखरा में डाले गए मछलियों को खा गया है। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद 50 से 60 हजार का मछली बेच देते थे। लेकिन मगरमच्छ सभी मछलियों को खा गया है। जब इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तो वन विभाग के द्वारा रेस्क्यू नहीं किया गया । जिसके बाद स्थानीय मछुआरों के सहयोग से मगरमच्छ को बाहर निकाल कर बांधा गया। मगरमच्छ को निकालने के लिए मछुआरों ने पोखरा के मालिक से 3 हजार लिया । दरअसल, तकरीबन 1 माह से मगरमच्छ पोखरा के किनारे दिखाई दे रहा था। इसके कारण गांव के छोटे बच्चे और जानवरों को पोखरा के तरफ ग्रामीण नहीं ले जा रहे थे। कई दफा मगरमच्छ गांव में भी आ जाता था। फिलहाल मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद वन विभाग का इंतजार लेकिन वन विभाग की टीम नही पहुँची तो गंडक नहर में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ को गंडक नदी में छोड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Patna news24 livehttp://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

आंगनबाड़ी कर्मियों ने एक स्वर से कहा।जबतक मांग पूरा नहीं करेगी सरकार हड़ताल धरना प्रदर्शन रहेगा जारी।

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी कर्मियों ने रविवार को चौतरवा कोर्ट माई स्थान परिसर में बैठक की।बैठक की अध्यक्षता संगीता...

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चौतरवा के सदस्यों ने लिए कई निर्णय।

बगहा/चौतरवा। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चौतरवा के सदस्यों ने रविवार को कोर्ट माई स्थान परिसर में बैठक की अध्यक्षता चंदन कुमार जायसवाल व...

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गांव के सार्वजनिक स्थल की सफाई की गई।

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कार्यक्रम किया गया।बगहा विधायक राम सिंह अहले सुबह से ही विभिन्न...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!