Sunday, October 1, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का रुलही...

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का रुलही पंचायत में निर्माण कार्य जोरों पर।

-

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के रुलही पंचायत स्थित धनौती नदी के किनारे वार्ड नंबर 3 में कचरा संग्रह घर का निर्माण किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए मुखिया पम्मी सिंह पति समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार कुणाल उर्फ़ मनिल सिंह ने बताया कि अब पंचायत के सभी 8 वार्डो का कचरा बेकार नहीं जाएगा। इधर-उधर बिखरा नहीं पाया जाएगा। पंचायत साफ सुथरा और स्वच्छ दिखेगा। इसके लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कचरा संग्रह घर का निर्माण कराया जा रहा है। संग्रह कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाया जाएगा जो जैविक खाद किसानों के लिए फायदेमंद होगा। साथ ही किसानों को सस्ते दर पर जैविक खाद उपलब्ध रहेगा। जिससे कृषि में सहायता मिलेगी और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा। इस अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन एस एल डब्ल्यू एम का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। इसके लिए ग्रामीणों के बीच स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

सिंधु सहनी रामाज्ञा ठाकुर मंजय सिंह जापाल ठाकुर ललन तिवारी राजेश्वर प्रसाद आदि मजदूरों ने बताया कि कचरा संग्रह घर में काम कर अपना रोजी- रोटी भरण पोषण कर रहे हैं। अब परदेस जाने की जरूरत नहीं है। वार्ड सदस्य रानी कुमारी, बाबूलाल दुबे, रजनीश कुमार पांडे, वार्ड सदस्य जलेश्वर राम, चंद्रिका यादव, मिथिलेश सिंह, सुरेंद्र यादव, चंदेश्वर कुमार सिंह, दिलीप शर्मा आदि ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि कचरा संग्रह घर में पंचायत के सभी कचरे को संग्रह किया जाएगा जिससे हमारा पंचायत साफ सुथरा और स्वच्छ दिखेगा। गौरतलब हो कि जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण दिनेश कुमार राय के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन का निर्माण कार्य जोरों पर है।

Patna news24 livehttp://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

आंगनबाड़ी कर्मियों ने एक स्वर से कहा।जबतक मांग पूरा नहीं करेगी सरकार हड़ताल धरना प्रदर्शन रहेगा जारी।

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी कर्मियों ने रविवार को चौतरवा कोर्ट माई स्थान परिसर में बैठक की।बैठक की अध्यक्षता संगीता...

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चौतरवा के सदस्यों ने लिए कई निर्णय।

बगहा/चौतरवा। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चौतरवा के सदस्यों ने रविवार को कोर्ट माई स्थान परिसर में बैठक की अध्यक्षता चंदन कुमार जायसवाल व...

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गांव के सार्वजनिक स्थल की सफाई की गई।

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कार्यक्रम किया गया।बगहा विधायक राम सिंह अहले सुबह से ही विभिन्न...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!