सर्वे डीयूलिस्ट सुधार हेतु स्वास्थ्य उपकेंद्र खलवापट्टी में किया गया बैठक।

0
426

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट…..

बगहा/मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य उपकेन्द्र खलवापट्टी में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एवं एएनएम के साथ आशा फैसिलिटेटर और आशा के द्वारा सर्वे डीयूलिस्ट सुधार हेतु बैठक किया गया। इस बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनन्द कुमार के द्वारा उपस्थित सीएचओ, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर और आशाओ को निर्देशित किया गया कि टीकाकरण वास्ते कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला टीका से वंचित ना रहे और जन्म से पांच साल तक सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का नाम सर्वे में अवश्य रहे। और टीका से वंचित बच्चों का नाम, गर्भवती महिलाओं का नाम डीयूलिस्ट में अवश्य रहे। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो भी सुविधा है जन जन तक जानकारी दें। वही एनीमिया मुक्त भारत पर परिवार नियोजन पर भी चर्चा किया गया।
मौके पर बीएमसी संतोष कुमार के द्वारा उपस्थिति एएनएम ,आशा फैसिलिटेटर, एवं आशाओ को सर्वे डीयूलिस्ट को सही तरीका से सुधार करने की जानकारी दिया गया। साथ ही साथ जो भी कमियां थी उसका सुधार करवाया गया। मौके पर सीएचओ दिपेश्वरी कुमारी, एएनएम रीता देवी, विभा कुमारी, आशा फैसिलिटेटर रीता देवी, बसंती देवी, आशा मालती देवी, दुर्गा देवी, उषा देवी, सरिता कुशवाहा, अनिता देवी, नीता देवी, दुजिया देवी, सरोज देवी, आदि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here