झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले।

0
948

बगहा। लगभग एक माह के बाद गुरुवार की रात से बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं।पहले बारिश के लिए किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। ।इसी के साथ मानसूनी वर्षा आरंभ हो गई है। खेतों में अब पानी दिखने लगा है। हालांकि अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है।बावजूद वर्षा लगातार जारी है। सो धान के बिचड़े पर पहलीबार हरियाली दिखाई पड़ने लगी है। किसान खेतों की जुताई में जुट गए हैं। किसान बताते हैं कि बारिश के अभाव में धान के बिछड़ों की बढ़ोतरी धीमी हो गई थी। अब उन्हें पानी मिलने लगा। एक सप्ताह में सबकुछ सामान्य हो जाएगा। बावजूद प्रचंड धूप से निजात मिल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here