मुखिया के प्रयास से अग्नि पीड़ितों के बीच किया गया प्लास्टिक का वितरण, 2 दिन के अंदर मिलेगा अग्नि पीड़ितों को सहायता राशि का चेक।

0
971

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 पोखरा टोला में शुक्रवार की सुबह लगी अचानक आग में लगभग एक दर्जन लोगों का घर जलकर राख हो गया। पंचायत के मुखिया कमल पति देवी पति समाजसेवी एकबाली राम के अथक प्रयास से अग्नि पीड़ितों को महज 4 घंटे के अंदर ही प्लास्टिक सीट उपलब्ध हो गया। अंचलाधिकारी सूरज कांत के निर्देश पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी रघुनाथ चौधरी ने बताया कि अग्नि पीड़ितों में त्रिभुवन दास, विनोद दास, सोहन दास, शांति देवी, मीना देवी ,राजेंद्र दास ,भोला दास , सीमा कुमारी, भागमती देवी , रुदल दास आदिअग्नि पीड़ितों को पॉलिथीन सीट प्रदान किया गया है 2 दिनों के अंदर सरकारी सहायता राशि का चेक उपलब्ध करा दिया जाएगा। मुखिया कमलपति देवी पति समाजसेवी एकबाली राम ने कहां की अग्नि पीड़ितों की सेवा करना ईश्वर के सेवा के समान है जहां तक संभव होगा प्रशासनिक स्तर पर पीड़ितों के बीच सहायता सामग्री एवं राशि बहुत जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here