मझौलिया के चिकित्सक डॉक्टर साबिर अली की माता का हुआ निधन,अंत्येष्टि में उमड़ी भीड़।

0
720

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया के प्रसिद्ध सर्जन एवं फिजीशियन डॉक्टर साबिर अली की माता का निधन होने से गांव में शोक की लहर फैल गई तथा सारा आलम गमगीन हो गया। बताते चलें कि मृतिका फुलिया खातून 82 वर्ष उम्र में अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ चली है। उनके पति सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्लाम अंसारी है। मृतिका के 3 पुत्र डॉक्टर साबिर अली मोहम्मद शमीम अंसारी सीआरपीएफ कमांडो तथा सबसे छोटे पुत्र मोहम्मद कमरुज्जमा पूर्व उप मुखिया है। अंत्येष्टि में ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पैतृक गांव में अंत्येष्टि किया गया। अंत्येष्टि में उप प्रमुख नरेश कुमार यादव ,डॉक्टर समीम अख्तर पूर्व मुखिया रामानंद राम पूर्व उप मुखिया हरिंदर यादव वार्ड सदस्य लोहा यादव, निसार मियां सहित नूरेन खा, नंदू ठाकुर शेख इजहार, एहसान मियां, सरपंच मोहम्मदीन अंसारी ,डॉक्टर इस्तखार अहमद, पत्रकार मुस्लिम जमाल शास्त्री, मुन्ना खान ,संजय पांडे सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।इधर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी, थानाध्यक्ष अभय कुमार, समाजसेवी अनुज कुमार सिंह, डॉ एस टी नबी, डॉ एस कुमार ,डॉ रौशन केशरी ,डॉक्टर राम एकबाल प्रसाद, एएनएम जमुना देवी, राजद प्रखंड अध्यक्ष जय लाल यादव ,जन वितरण दुकानदार मैनेजर यादव, पैक्स अध्यक्ष पहवारी साह, मुखिया सौदागर साह ,एमजी पब्लिक के व्यवस्थापक अरशद सरहदी, रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर ,गोलू श्रीवास्तव, मुखिया सत्य प्रकाश, नीतू देवी पति अरुण यादव ,आशा देवी पति दीनानाथ साह, भाजपा नेता जय प्रकाश कुमार ,पूर्व मुखिया हरिशंकर शर्मा ,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुल्लाह, कामरेड इनरमन प्रसाद चौरसिया आदि मुख्य हैं। इन्होंने इस विपदा की घड़ी में परम पिता परमेश्वर से मृतिका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को हिम्मत साहस और धैर्य प्रदान करने की विनती की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here