विधायक व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बगहा ने सेवा निवृत शिक्षक को सम्मान पूर्ण विदाई दी।

0
538

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदरपुर भिड़ारी के सेवा निवृत प्रधानाध्यापक सुरेश यादव को शुक्रवार को सम्मानपूर्ण विदाई की गई। सम्मान समारोह में बगहा एक प्रखंड के दो दर्जन विद्यालयों के शिक्षक भाग लिए। मुख्य अतिथि बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, केवल उनकी जिम्मेदारियां बदलती हैं। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने कहा कि सुरेश यादव ने एक आदर्श शिक्षक की तरह अपना कार्यकाल पूरा किया। शिक्षक के रूप में 28 वर्ष बीत गए। वही अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आप फूल हैं चमन के। हम चमन के माली। बच्चों के सेवक के रूप में यदि शिक्षक अपने को समझ ले तो इससे बड़ा गौरव की कोई बात नहीं हो सकती है। शिक्षक शैलेंद्र पाठक ने अपनी स्व रचित कविता शिक्षक का मान बढ़ाते चलो। बच्चों को ढंग से पढ़ाते चलो। ज्ञान की गंगा बहाते चलो ।। सुनाकर सबका ध्यान आकृष्ट कर लिया। सभी आगंतुक शिक्षकों ने इस कविता की सराहना की। वही सेवा निवृत शिक्षक सुरेश यादव ने अपने रूंधे गले से विद्यालय के बच्चों,आगंतुक शिक्षकों,अभिभावकों को संबोधित किया। बच्चों व विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबका स्नेह जो मिला है उसे मैं जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा। विधायक,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रवींद्र यादव ने सेवा निवृत शिक्षक को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।साथ ही अन्य शिक्षक भी श्री यादव को सम्मान में उपहार दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्र यादव व संचालन राजन कुमार पांडेय ने किया।इस अवसर पर सम्मान समारों को संबोधित करने वालों में शिक्षक सुरेश सिंह,राजेश यादव,सुभाष प्रसाद,दीनानाथ यादव सती शंकर शुक्ल, ब्रज मोहन प्रसाद,, मणि प्रसाद,ललन प्रसाद,विनोद कुमार,योगेंद्र साह,अजय कुमार यादव,अजीत कुमार राव,राज नारायण राव समेत दर्जनों शिक्षक रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here