धान की उन्नत खेती व अधिक उत्पादन के लिए बखरिया में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन, भाजपा सांसद संजय जयसवाल ने किया उद्धघाटन।

0
528

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। सवाना सीड्स प्राइवेट लिमिटेड बिहार पटना के सौजन्य से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बखरिया कुर्मी टोला में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने किया। अपने संबोधन में भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि भारत किसानों का देश है। 70% आबादी खेती पर निर्भर करती है। भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि ही है। किसान हमारे अन्नदाता है। मोदी सरकार किसानों की अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उत्तम तकनीक आधारित सीड्स उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। कृषि क्षेत्र में हर संभव सब्सिडी तथा सहयोग देने के लिए योजनाएं चला रही है। सवाना कंपनी कंपनी के दिलीप कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा नेता भिखारी सिंह पूर्व मुखिया सुरेश शाह उप मुखिया नगीना यादव बजरंग किसान सेवा सदन बखरिया के संचालक विकास पांडे कृषक विकास सेवा केंद्र एवं बीज भंडार मझौलिया के संचालक शमशुल आलम और अमरूल आलम आदि ने किसानों को बताया कि सवाना कंपनी के सीडस प्रमाणित बीज है। जिसमें जीके कुबेर, जीके कावेरी, जीके पन्ना, जीके गंगोत्री आदि अधिक उत्पादन के लिए किसानों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि सवाना कंपनी के सीड्स अनुशंसित प्रभेद है। समय समय पर सिंचाई करते हुए तथा मानक के अनुरूप उर्वरकों का प्रयोग कर किसान भाई भरपूर मात्रा में धान का उत्पादन कर सकते हैं। इस अवसर पर उमाशंकर सिंह, प्रमोद कुमार यादव, मनोज श्रीवास्तव, भोला प्रसाद आदि किसानों को उन्नत खेती के लिए अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस किसान गोष्ठी में सरपंच पति पूरण दास, भोला साह, राधेश्याम प्रसाद, मोहन मुखिया, बद्री साह, रमेश प्रसाद ,गुड्डू साह, जय लाल दास, मोहन महतो, गणेश साह, सीताराम दास, जनक दास आदि किसान उपस्थित थे। सवाना कंपनी के दिलीप कुमार श्रीवास्तव और रवि कुमार सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से धान की खेती करने का आधुनिक तरीका किसानों को सिखाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here