Monday, October 2, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम मन की बात 100 वे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम मन की बात 100 वे संस्करण में जमकर की मझौलिया के प्रमोद बैठा का तारीफ, फैक्टरी वर्कर से बने फैक्टरी ऑनर।

-

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…..

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड स्थित रतनमाला पंचायत के वार्ड नं 9 उत्तिम पाण्डेय टोला निवासी प्रमोद बैठा बेरोजगार युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम मन की बात 100 वे संस्करण में नरेंद्र मोदी ने प्रमोद बैठा का जमकर तारीफ की है जो फैक्टरी वर्कर से फैक्टरी ऑनर बने है बताया जाता है कि लॉक डाउन के पहले प्रमोद बैठा दिल्ली में रहकर एलईडी बल्ब बनाने वाली फैक्ट्री में बतौर टेक्नीशियन काम करते थे।लॉक डाउन के दौरान अनेक कंपनिया बन्द हो गई और घर लौटना पड़ा। इसी आपदा को अवसर में बदलते हुए अपने पैतृक निवास स्थान रत्नमाला में प्रमोद बैठा ने एलईडी बल्ब बनाने का धंधा शुरू किया। जिससे बेरोजगार युवकों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। धीरे धीरे एलईडी बल्ब बनाने का धंधा फलने फूलने लगा। और प्रमोद बैठा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए। प्रखंड मुख्यालय स्थित शक्ति केंद्र बूथ संख्या 138 पर बिहार की पूर्व उप मुख्यमंत्री रेनू देवी की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम का 100 वा एपिसोड सुना दिया। इस मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तम टेक्नोलॉजी समृद्ध भारत सुरक्षित भारत प्रगतिशील भारत शिक्षित भारत हंसता मुस्कुराता खिलखिलाते भारत की चर्चा की। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को परिश्रमी देशभक्त हुनरमंद आदि बनने की प्रेरणा दी।पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादाई शक्ति दाई प्रेरणा स्रोत उत्साहवर्धक और और जोशीला है। देश के चार लाख केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया है। देश ही नहीं विदेशों में भी प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम सुना जा रहा है। जो दर्शाता है कि विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आन बान और शान बढ़ी है। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश तथा भाजपा नेता जय प्रकाश कुमार ने कहां कि मन की बात देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री का अनमोल तोहफा है। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों का दिल जीता है। संवाद करके हुनरमंद मेहनतकश किसानों उद्यमियों युवकों को जागृत और विकसित करने का मंत्र दिया है। इस अवसर पर कमल मुखिया शंभू भारती, राम भिखारी सिंह, अनूप पांडे, भूलन सिंह, संजय कुमार सोनी, अजय कुमार साह, निर्भय कुमार मिश्रा, माला देवी, शांति देवी, सुगी देवी, अरुण भारती, राजेश साह, लालबाबू साह, अजय कुमार, राहुल कुमार, राजेंद्र मिश्रा, संजय गुप्ता, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार राम आदि उपस्थित थे।

Patna news24 livehttp://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

आंगनबाड़ी कर्मियों ने एक स्वर से कहा।जबतक मांग पूरा नहीं करेगी सरकार हड़ताल धरना प्रदर्शन रहेगा जारी।

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी कर्मियों ने रविवार को चौतरवा कोर्ट माई स्थान परिसर में बैठक की।बैठक की अध्यक्षता संगीता...

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चौतरवा के सदस्यों ने लिए कई निर्णय।

बगहा/चौतरवा। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चौतरवा के सदस्यों ने रविवार को कोर्ट माई स्थान परिसर में बैठक की अध्यक्षता चंदन कुमार जायसवाल व...

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गांव के सार्वजनिक स्थल की सफाई की गई।

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कार्यक्रम किया गया।बगहा विधायक राम सिंह अहले सुबह से ही विभिन्न...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!