जातीय गणना के निरीक्षण करने पहुँचे डीआरडीए के निदेशक।

0
720

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट….

बगहा/मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड में चल रहे जातीय गणना के निरीक्षण बुधवार को डीआरडीए के निदेशक सुजीत बरनवाल द्वारा किया गया। एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण उपरांत निदेशक सुजीत बरनवाल ने बताया कि जातीय गणना 15 अप्रैल से 15 मई तक पूर्ण कर लेना है। जिसकी निगरानी आज मधुबनी प्रखंड के दो पंचायतों में की गई। उन्होंने बताया कि, गणना कैसे हो रहा है, इसकी प्रगति क्या है? सभी बिंदुओं पर जांच किया गया। एवं जनगणना कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। वही निरीक्षण में शामिल बीडीओ मधुबनी राजेश भूषण ने बताया कि मधुबनी प्रखंड में 23243 घरों की गणना करना है। जिसमे अबतक 8 हजार घरों का गणना किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि, 15 मई तक लक्ष्य को पूर्ण कर लेना है। बीडीओ ने बताया कि, मधुआ एवं खोतहवा पंचायत में कई घरों पर जाकर गणना का जायजा लिया गया। ऊक्त मौके पर कनीय अभियंता अनूप कुमार, गणना पर्यवेक्षक, गणना कर्मी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here