लगुनाहा चौतरवा पंचायत में हुआ ग्राम सभा आयोजित।

0
541

बगहा। बगहा एक प्रखंड के लगुनाहा चौतरवा पंचायत अंतर्गत कोर्ट माई स्थान परिसर में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक के निर्देश के आलोक में ग्रामसभा आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया शैल देवी ने किया। ग्रामसभा में जीपीडीपी का अंतिम प्रकाशन पर चर्चा की गई। सभा में पंचायत में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। ग्राम पंचायत सचिव सुनील ठाकुर ने पंचायत संबंधित कार्यान्वित योजनाओं की जानकारी दी। वही वार्ड सदस्यों के साथ पंचायत के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।मौके पर उप मुखिया मनोज यादव,मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही,ग्राम कचहरी सचिव उमेश कुमार दुबे,आवास सहायक गुंजन कुमार, वार्ड सदस्य त्रिलोकी प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, प्रतिभा हालदार, मुनीब राम, कन्हैया जायसवाल, विक्रम दास समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here