वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लौरिया विधायक ने एंबुलेंस सेवा का किया उद्घाटन।

0
659

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पहाड़पुर प्रखंड के पूर्वी सरेया पंचायत सतनामी मठ सरेया में लौरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय बिहारी पैक्स अध्यक्ष केदार राय तथा समाजसेवी कुमार मोनू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन में लौरिया विधायक विनय बिहारी ने कहा कि मानव का सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और यही हमारी संस्कृति है जिससे सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। मनुष्य को फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहना चाहिए। कर्म करने से ही उत्तम फल की प्राप्ति होगी। समाजसेवी कुमार मोनू ने नमस्ते चंपारण का आगाज करते हुए कहा कि चंपारण का बाल्मीकि नगर देवी सीता की शरण स्थली होने से अती पवित्र है तो दूसरी ओर महात्मा गांधी का प्रथम सत्याग्रह भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास का अमूल्य पन्ना है। हर साधन संपन्न व्यक्ति को असहाय गरीब की मदद करनी चाहिए।


पंचायत जिला मुख्यालय से काफी दूर होने के कारण यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाता था। और कई लोग एंबुलेंस के अभाव में अपनी जान गवा चुके हैं। सेवा भाव के उद्देश्य से ग्रामीणों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन उपरांत एक कार्यक्रम के दौरान चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने अपने संबोधन में चंपारण के लोग हंसे ला कविता पर प्रकाश डाला। आयोजित नमस्ते चंपारण कार्यक्रम में भोजपुरी गायक अंकुश राजा के गायन से सभी श्रोता झूम उठे। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष केदार राय समेत जितेंद्र राय, दुर्गा राय,अजय राय, रमाकांत दुबे, मुन्ना मिश्र, अमर गिरी, सत्येंद्र श्रीवास्तव,अमलेश पांडेय, गंभीर मियां आदि गणमान्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here