ख़िरीकिया में विधायक ने किया ग्रीन वर्ल्ड स्कूल का उद्धाटन सम्पन्न।

0
717

यूपी/पडरौना। उत्तरप्रदेश पडरौना के ख़िरीकिया में रविवार को जवाहर पब्लिक स्कूल से संबद्ध ग्रीन वर्ल्ड स्कूल मनिकौरा का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने किया।मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती का मंदिर बनाना सबसे पुनीत कार्य है जिसके लिए जवाहर प्रसाद हृदय से धन्यवाद के पात्र हैं। वही मधुबनी हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय, शिक्षा जगत के चर्चित व्यक्तित्व बुंदल पांडे, पूर्व प्रमुख ठाकुर उदय प्रताप सिंह,मधुबनी प्रमुख पति ठाकुर विजय सिंह,अनिल सोनी एवं विशिष्ट अतिथि सुभाष यादव और बलवीर सिंह प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुमित चौहान, आमोद मिश्रा ,राकेश चौधरी का अशोक कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता ,अवधेश कुमार गुप्ता और प्राचार्या गायत्री गुप्ता ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। रविंद्र पटेल ने संतोष सिंह राठौर, आकाश सिंह, धीरेंद्र कुमार, यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू बाबू, सुबोध सिंह आचार्य नीरज कुमार त्रिपाठी, गोलू पांडे आदि गणमान्य लोगों के साथ विद्यालय का विधिवत भ्रमण- निरीक्षण कराया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बच्चों के द्वारा गणेश एवं सरस्वती वंदनाअत्यंत सराहनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here