Monday, March 20, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्मार्टफोन पाकर हाईटेक हुई आशा कार्यकर्ता, खिले चेहरे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्मार्टफोन पाकर हाईटेक हुई आशा कार्यकर्ता, खिले चेहरे।

-

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट……

बेतिया/मझौलिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल हेल्थ से जोड़ने की शुरुआत हो गई। इसी कड़ी मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया के सभागार में आशा दिवस के अवसर पर प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश ने आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया।


अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। विशेष रुप से प्रसव के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका समाज के लिए काफी उपयोगी है।मौके पर उपस्थित पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने आशाकार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहनीय बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा में इनका सहयोग काफी महत्वपूर्ण है। इनके सराहनीय कार्य से शिशु मृत्यु दर तथा माता मृत्यु दर में काफी गिरावट हुई है। स्वस्थ समाज बनाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।

वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार के सौजन्य से संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्य में आधुनिकता लाने के लिए स्मार्टफोन दिया गया है, ताकि कार्य अवधि के दौरान परेशानी होने पर अभिलंब स्वास्थ्य प्रबंधक या प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सूचित किया जा सके। उन्होंने सेल फोन डाटा को अपडेट रखने की सलाह दी। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के कार्य की जमकर तारीफ भी की। आगत अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक शकील अहमद ने बताया कि कुल 378 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देना है। जिसमें से आशा देवी, इरफाना खातून, पम्मी देवी ,शारदा देवी, बेगम खातून, नैना देवी ,मंजू देवी, पूनम देवी, मुन्नी देवी, मीरा देवी, शशि बाला सहित अन्य को को स्मार्ट सेल फोन दिया गया। सेलफोन मिलते ही आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए। इस अवसर पर बीसीएम श्याम नारायण निराला, प्रधान लिपिक सुशांत कुमार, लेखापाल राहुल कुमार झा, स्टोर इंचार्ज रंजीत कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के पुरुषोत्तम चौबे सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी और आशा कर्मी उपस्थित थे।

Patna news24 livehttp://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

फैक्टरी वर्कर से फैक्टरी ऑनर बने मझौलिया के रतनमाला का लाल प्रमोद बैठा।

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट.... बेतिया/मझौलिया। सफलता पाने के लिए बुलंद हौसले और दिल जिद्दी सा होना चाहिए मन में लगन हो और कुछ...

चौतरवा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,बैग जांच के दौरान किया गांजा बरामद,अपराधी गिरफ्तार।

बगहा। बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है,जहां रविवार को स्थानीय चौक पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने...

सड़क दुर्घटना में दो महिला की मौत बाइक चालक जख्मी, एक आठ माह की बच्ची सुरक्षित।

ब्रेकिंग* बगहा। बड़ी खबर आ रही है बगहा नगर थाना क्षेत्र के चखनी से जहां एनएच 727 मुख्य मार्ग के चखनी मोड़ के समीप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!