मगरमच्छ देख लोगों में दहशत का माहौल।

0
510

बगहा। बगहा एक प्रखंड के पंचायत राज बसवरिया के वार्ड संख्या 04 हरपुर गांव के पूरब सिकरहना नदी के किनारे मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में भय का माहौल कायम हो गया है बता दे कि ग्रामीण अपने खेत की ओर गए हुए थे तभी उन लोगों की नजर एक विशाल मगरमच्छ पर पड़ी जिसको देख लोग सहम गए लोगो ने देखा कि नदी किनारे मगरमच्छ पड़ा हुआ है। वही मगरमच्छ देख धीरे-धीरे भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई। फिर मगरमच्छ लोगों का आवाज सुन कर सिकरहना नदी के अंदर चला गया। वही लोग अब नदी किनारे जाने से भी कतरा रहे हैं। वही हरपुर गांव के प्रत्यक्षदर्शि रमेश यादव, कुन्दन यादव, व बरियरवा गांव के बबलू यादव ने बताया कि नदी किनारे मगरमच्छ पढ़ा हुआ था। जब लोगों का शोरगुल हुआ तो मगरमच्छ नदी के अंदर चला गया।वही लोगों में काफी खौफ का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here