धूमधाम से मनाया गया नेशनल एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की तीसरा स्थापना दिवस।

0
420

बेतिया/नरकटियागंज। नेशनल एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की तीसरा स्थापना दिवस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त उपाध्याय के द्वारा दिप प्रज्वलित कर मनाया गया साथ ही रविकान्त उपाध्याय ने बताया कि देश मे हो रहे भ्रष्टाचार दिम्मक की तरह फैला हुआ है जिसमे बहुत सारे लोग सम्लित हैं। बताते चले कि संस्था का तीसरा स्थापना दिवस पर सभी उपस्थित पदधिकारीगड़ ने ये संकल्प लिया हैं कि अनुमंडल से लेकर जिला तक और राज्य से लेकर केंद्र तक जो भ्रष्टाचार और क्राइम का का बढ़ावा दे रहे हैं उन्हें बक्सा नही जायेगा। संस्था का मुख्य उद्देश्य है उसपे संस्था कायम रहेगी। साथ ही समाज सेवी नगरपरिषद उपसभापति पति संतोष राज्य ने बताया कि ये जो संस्था चंपारण से चल रही हैं जिस रफ्तार में चल रही हैं एक दिन बहुत आगे जाएगी संस्था की जहा आवश्यकता पड़ेगी वहा संस्था को पूरी स्पोर्ट नगरपरिषद के द्वारा दिया जाएगा। साथ मे स्व.राजेश श्रीवास्तव के पुत्र सत्यम श्रीवास्तव ने भी संस्था को तीसरा स्थापना दिवस के शुभावसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए साथ ही हर कदम से कदम मिल कर चलने का वादा भी की । संस्था के मोतिहारी जिलाध्यक्ष जयलाल दास ने बिस्तारत से बताया कि भ्रष्टाचार कहा कहा होता हैं अगर भष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकना हैं तो हमलोग एक दूसरे के सपोर्ट करेंगे तो हमलोग कामयाब हो जाएंगे। संस्था के संस्थापक/ अध्यक्ष रविकान्त उपाध्याय ने बताया कि तीसरा स्थापना दिवस पर बताया कि किसी भी प्रकार का आवेदन हमारे संस्था के नजदीकी कार्यालय में आप दे कर आपलोग न्याय पा सकते हैं। संस्था 28 राज्य में कार्यरत हैं राज्य के कई जिलों में कार्यालय खोला गया हैं आपलोग कार्यालय पहुँच कर अपना समस्या का निदान पा सकते हैं। उपस्थित पदधिकारीगड़ पूजा मिश्रा राष्ट्रीय महिला संरक्षण अध्यक्ष, मनोज पाण्डेय राष्ट्रीय सचिव ,राहुल चौबे राष्ट्रीय कोशाध्यक्ष, शैलेश मिश्रा राष्ट्रीय मीडिया सचिव,रामानंद चौधरी राष्ट्रीय प्रोग्राम सचिव, अनिल श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, अजय नाथ मिश्रा प्रदेश प्रोग्राम सचिव ,खुर्शीद अनवर अनुमंडल अध्यक्ष ढाका,रविन्द्र दादा जिलाउपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव जिला प्रवक्ता, बशिष्ठ कुमार प्रखंड अध्यक्ष सिकटा, सत्ययम श्रीवास्तव समाजसेवी, राजेश यादव धनौजी पंचायत सरपंच ,अमरेंद्र मिश्रा,पिंटू उपाध्याय, रितिक राज,इत्यादि लोग मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here