Saturday, April 1, 2023
Home गोवा राशिफ़ल क्या कहता है आज आपका राशिफल 01/02/2023

क्या कहता है आज आपका राशिफल 01/02/2023

-

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सेहत में सुधार लेकर आएगा और आज आप हर एक पल का अच्छे से आनंद उठा पाएंगे। आज आप जो भी यात्राएं करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की स्थिति बनेगी। जिससे मन शांति मिलेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपका ट्रांसफर हो सकता है। आज का दिन आमदनी के लिहाज से भी काफी सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने परिजनों से लगाव बढ़ेगा और आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आज आप कही बाहर जाने को लेकर भी विचार कर सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन सेहत के मामले में थोड़ा तनाव देने वाला रहेगा। आज आप जो भी खा पी रहे हैं उसका खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज किसी बात को लेकर दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आज मानसिक रूप से आप तनाव में रहेंगे। आज कामकाज के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों के सहयोग से कोई नया कार्य करेंगे। लव लाइफ में प्रिय की किसी खास बात की वजह से आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आज आपके काम में अच्छा सहयोग देंगे। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन ठीक रहेगा और अपने प्रिय को अपनी बात समझाने में उन्हें सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज अपनी सेहत को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। आज आपके खर्चे भी काफी ज्यादा रहने वाले हैं। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर दिखाई देगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा तनाव लेकर आएगा। क्योंकि, जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराजगी जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में दिनमान कमजोर रहेगा, इसलिए अपने काम में मन लगाकर मेहनत करें। इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आमदनी के लिहाज से बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपकी आमदनी भी आपके लिए खूब बढ़ेगी और कोई शुभ साधन प्राप्त हो सकता है। मित्रों और प्रिय लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में सुखद समय रहेगा दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। नौकरीपेशा जातक आज अपने काम से संतुष्ट रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जो पुरानी समस्याएं चली आ रही हैं आज उनमें कमी आएगी। हालांकि, आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो एक का दूसरे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार में बड़ों का सम्मान करें। उनके साथ बैठकर मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी और विवाह की बात करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन परेशानियों को कम करने वाला रहेगा। फिलहाल, आपको अपने कामकाज पर ध्यान देना होगा। नहीं तो एक का दूसरे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल, अपने काम पर पूरा ध्यान दें। आज परिवार से जुड़े हुए जो भी मुद्दे हैं उनको आप अच्छे से समझे और फिर सोच समझकर कोई हल निकाले।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज परिवार के सदस्यों के व्यवहार को लेकर चिंतित कर सकते है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी और आप हर काम बेहतर तरीके से करेंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से व्यतीत होगा। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आय में वृद्धि कराने वाला रहेगा। जिससे आपका आर्थिक बोझ कम होगा और आप राहत महसूस करेंगे। आज की गई यात्राएं आपको सुख पहुंचाएंगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर का माहौल आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से कई काम पूरे होंगे। जो लोग लव रिलेशन में हैं आज उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कामकाज के मामले में दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपका मन काम में पूरी तरह से लगा रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अपनी आय बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी मुलाकात भी किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। आज वैवाहिक जीवन में तनाव कम रहेगा। आपको प्रेम जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आपको काम के संबंध में अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। व्यवसाय के मामले में, दिन उतार -चढ़ाव से भरा होगा, वे एक बड़ा निर्णय लेने से पहले रुक जाएंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पैसों के बारे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। काम के संबंध में स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। हालांकि, जो लोग किसी के साथ लव रिलेशन में हैं उन्हें थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, शादीशुदा लोगों के जीवन में काफी प्यार रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी विशेष काम से परामर्श करके उस काम पर चर्चा करेंगे। आपकी मेहनत काम के संबंध में रंग लाएगी और आप मजबूत हो जाएंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आज घर परिवार में माहौल अच्छा रहने वाला है। आज आप परिवार के सभी सदस्यों के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है। आज अपने पार्टनर को खुश रखने की पूरी कोशिश करें। जो लोग शादीशुदा है उनके लिए आज वैवाहिक जीवन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आपको काम के संबंध में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं, उन पर भरोसा करके दिन की शुरुआत करें।

Patna news24 livehttp://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

क्या कहता है आज आपका राशिफल 27/03/2023

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में...

क्या कहता है आज आपका राशिफल 15/03/2023

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन...

क्या कहता है आज आपका राशिफल 07/03/2023

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!