बहुजन चेतना मंच द्वारा समाजसेवी बलखिला ठाकुर को अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित।

0
559

सफरुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट….. 

बगहा/मधुबनी। सावित्री बाई फुले, माता फातिमा शेख और जननायक माo कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह बहुजन चेतना मंच, पo चंपारण के तत्वाधान में जय भीम पुस्तालय, बांसी, प्रखंड मधुबनी, जिला पo चंपारण के प्रांगण में बहुत धूम धाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता नन्द लाल राम, अध्यक्ष बहुजन चेतना मंच, संचालन तुलसी रंजन मौर्य ने किया।इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोगों के उपस्थिति में सजयप्रकाश कुशवाहा, गामा चौधरी, विनय कुशवाहा, नागेंद्र राव अंबेडकर, रामाशीष अकेला, परमानंद कुशवाहा आदि लोगों ने अपने विचार रखते हुए उपरोक्त महापुरुषों के जीवनी और उनके उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला। ऊक्त अवशर पर ग्राम खोतहवा के निवासी और महान लेनिनवादी, समाजवादी, समाजसेवी बलखिला ठाकुर को बहुजन चेतना मंच पo चंपारण की ओर से अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। सभाध्यक्ष नन्द लाल राम ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here