विष्णु महायज्ञ के लिए 5 हजार 51 कन्याओं के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा।

0
733

मधुबनी से सफरुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट…..

बगहा/मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड से सटे नारायणी नदी तट पर श्री नव विष्णु महायज्ञ के लिए गाजे बाजे के साथ शुक्रवार को 5 हजार 51 कन्याओं, के द्वारा कलश यात्रा निकाला गया। यह कलश यात्रा यज्ञशाला से चलकर मधुबनी, पिपरपाती, रंगललही, गड्डियानी टोला होते हुए, नारायणी तट पर पहुँचा। जहाँ कलश में जल भर कर यज्ञशाला में स्थापित किया गया। इस यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुखिया, राकेश चौधरी ने बताया कि, यह यज्ञ 13 जनवरी से 21 जनवरी तक चलेगा। इसमें भक्तों के मनोरंजन के लिए आयोध्या से आये रामलीला कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। वही प्रियंका द्विवेदी द्वारा प्रबचन किया जाएगा। यज्ञ में उपस्थित पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया। ऊक्त मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में, आमोद मिश्रा, सत्यनारायण दास, ध्रुव दास, गुड्डू सिंह, सुनील गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, संतोष मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here