खेल मैदान का बगहा 1 प्रखंड के बिभिन्न पंचायतो में किया शिलान्यास।

0
336



Spread the love

बगहा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत पंचायत मझौवा, लगुनाहा चौतरवा, बीबी बनकटवा में खेल मैदान का शिलान्यास किया गया जिसमें लगुनाहा चौतरवा पंचायत के वार्ड संख्या 12 अहिरवलिया रामजानकी मंदिर फील्ड में मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही द्वारा किया गया वही मौके पर रोजगार सेवक रगुनाथ शरण की उपस्थिति में किया गया। वही मझौवा पंचायत के परसौनी राधेशय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मुखिया खेल मैदान का शिलान्यास मुखिया रूदल मुसहर ने किया वही मौके पर पंचायत रोजगार सेवक विजय कुमार की उपस्थिति में किया गया। तथा बीबी बनकटवा पंचायत के साधु बाबा के कुट्टी पर खेल मैदान का शिलान्यास मुखिया पति दरोगा साह द्वारा किया गया जिसमें पंचायत रोजगार सेवक उदय शंकर सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मुखिया रूदल मुसहर, मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही, मुखिया पति दरोगा साह ने कहा कि खेल से इंसान का शारीरिक और मानसिक विकाश दोनों होता है।

इस खेल मैदान पर पंचायत के बच्चे विभिन्न प्रकार के खेल के साथ साथ विभिन्न प्रकार की नौकरियों, जैसे सैनिक, पुलिस भर्ती आदि की तैयारी करके अपने गांव और अपने पंचायत का नाम रौशन करेंगे। बिहार सरकार भी अब खेलों को बढ़ावा देने के लिए अब नई नई स्कीम लायीं है। मेडल लाओ और नौकरी पाओ जैसे योजना चला रही है। इससे युवाओं में खेल के प्रति काफी जागरूकता बढी है। इस खेल के मैदान में बास्केटबॉल, बॉलिबाँल बैडमिंटन खेल की सुविधा के साथ ही रनिंग ट्रैक कोर्ट की सुबिधा भी उपलब्ध रहेगी। जिससे इंसान का बौद्विक विकाश हो सके। मौके पर जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here