भूकंप से मचा हलचल, लोग घबड़ाकर घरों से निकले बाहर।

0
1368

Spread the love

बगहा/चौतरवा। शुक्रवार की रात अचानक करीब 11:38 बजे भूकंप होने से लोगों में भय व्याप्त हो गया। हालंकि अधिकतर लोग खराटे भर रहे थे। जैसे ही सूचना मिली घबडाकर घर से बाहर निकले। रात में घंटों भूकंप की चर्चा जारी रही।लोगों की आंखों से नींद गायब थी। भय के मारे नींद नहीं आ रही थी। चर्चा चल रही थी कि शायद इजरायल और हमास के बीच युद्ध का प्रभाव तो नहीं हो रहा है। वही दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के बीच भी युद्ध चल रहा है। बावजूद किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। यही गनीमत है। वही बगल के देश नेपाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर अधिक होने के कारण सैकड़ों लोगों के मरने की खबर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here