विधुत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के घोर लापरवाही के कारण लगातार ,12 घंटे से उपर विधुत की आपूर्ति ठप ग्रामिण उपभोक्ता परेशान।

0
36

Spread the love

बिहार/बांका। बांका जिले के विद्युत प्रमंडल अमरपुर सह शाखा विद्युत सब स्टेशन फूललीडुमर के अधिकारियों एवं कर्मियों के घोर लापरवाही के कारण इस भीषण गर्मी में विद्युत की आपूर्ति लगभग 12 से 14 घंटे से ऊपर विद्युत की आपूर्ति लगातार बाधित है उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत विभाग के एसडीओ एवं कनीय अभियंता के साथ-साथ विद्युत सर्विस स्टेशन में कार्य कर रहे कर्मियों को दूरभाष से संपर्क कर जानकारी लेने के प्रयास करने के बावजूद कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपना मोबाइल बंद कर रखे हुए हैं जिससे उपभोक्ताओं को संपर्क होना बड़ी मुश्किल की बात हो रही है जानकारी हो कि इन विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की इतनी मनमानी बढ़ गई है की किसी की बात को सुनने को लेकर तैयार नहीं रहते हैं अपनी मनमानी अपनी मनमर्जी से विद्युत की आपूर्ति देना या ना देना उनके मन मुताबिक काम चलता है यहां तक की विद्युत आपूर्ति नहीं होने से बैंक के कार्य के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर आरटीपीएस कार्यालय का भी कार्य संपूर्ण तरीके से बातचीत हो जाता है जिससे आय आवासीय जाती के साथ-साथ अन्य प्रकार के प्रमाण पत्र को लेकर भी आम आवाम लोगों को प्रखंड मुख्यालय में चक्कर काटते परेशानी का सामना करना पड़ता है इस संबंध में उपभोक्ताओं के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी संपर्क साधने पर कोई उत्तर नहीं मिल पाता है यहां तक की आम उपभोक्ताओं का साफ करना है कि जब से बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 125 यूनिट बिजली फ्री किया है तब से विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को अपनी मनमानी विद्युत देना या नहीं देना उनके मन पर निर्भर करता है। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार उप प्रमुख बेनी शंकर यादव तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह आदि उन लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मियों में पदाधिकारी की मनमानी पर काफी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अब बिना विद्युत विभाग के विरुद्ध रोड जाम एवं धरना प्रदर्शन करना ही मात्र एक उपाय है । विद्युत की आपूर्ति समुचित नहीं होने के कारण क्षेत्रीय लोगों ने विधायक मनोज यादव से भी इसकी शिकायत की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here