प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाअभियान तथा खेत बताओ अभियान कार्यक्रम आयोजित।

0
24

Spread the love

बिहार/बांका। प्रखंड मुख्यालय बि आर सी सभागार में गुरुवार को कृषि विभाग के द्वारा प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महा अभियान तथा खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई है कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ,के द्वारा किया गया मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह ,प्रखंड श्रम संसाधन सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ,कृषि विज्ञान केंद्र बांका वैज्ञानिक संजय मंडल, जिला पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक बसंत नारायण सिंह ,प्रखंड कृषि समन्वयक अभिनाश भारतीय, मोहम्मद जियाउल मुस्तफा, नरेंद्र कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सत्यम कुमार , प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक मयंक कुमार, किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष मिहिलाल यादव प्रखंड के सभी पंचायत के किसान सलाहकार इस कार्यक्रम में मौजूद थे इस अभियान कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र बांका के वैज्ञानिक संजय मंडल द्वारा अभियान कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि पौध संरक्षण , बीज उपचार , पारंपरिक खेती में बदलाव , खरीफ फसल में लगने वाली किट एवं रोगों से बचाव , बीज वितरण की जानकारी एवं उसका मूल्य, कृषि यंत्रीकरण , जैविक प्रोत्साहन योजना, हम पाठशाला , मिट्टी की जांच इसके अलावा भी अन्य प्रकार की जानकारी देने का काम किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here