तीन कोर्ट वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा न्यायालय।

0
21

Spread the love

बिहार/बांका। बांका न्यायालय के आदेश के आलोक में फूललीडुमर थाना के थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार के द्वारा पुलिस टीम गठित करते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से तीन कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बुधवार के रात्रि थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार अपार थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार,ए एस आई आशीष कुमार एवं बिंदेश्वरी श्रीवास्तव तथा पुलिस बल के सहयोग से रामचंद्रपुर गांव से ताजों मांझी के पुत्र रविन मांझी ,कनोदी गांव से स्वर्गीय हृदय राय के पुत्र ब्रह्म देव राय ,तथा कनोदी गांव से ही स्वर्गीय एतवारी राय के पुत्र चन्द्रशेखर राय को बुधवार के रात्रि गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया जहां गुरुवार को कानूनी प्रक्रिया करते हुए फुल्लीडुमर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि चाहे कोर्ट वारंटी हो या कांड के फरार अभियुक्त हो वह कानुनी प्रकृया से बच नहीं पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here