

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका। प्रखंड संसाधन केंद्र फुल्लीडुमर में आज गुरुवार को समग्र सेवा जमुई संस्था के द्वारा बच्चों का नामांकन एंव ठहराव हेतु।एक दिवसीय उन्मुखीकरण करने को लेकर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर के अध्यक्षता में प्रखंड के सभी शिक्षा सेवक ,तालिमी मरकज के साथ एक बैठक आयोजित की गयी बैठक में उम्र सापेक्ष्य नामांकन बढ़ावा , आवश्यक दस्तावेजों का उपलब्धता, बच्चों को विद्यालयों में ठहराव , सामुदायिक स्तर पर जागरूकता,घर घर संपर्क करते हुए बच्चों के अभिवावकों को प्रेरित करना तथा शिक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान , स्वंयसेवी संस्था एवं शिक्षा सेवको के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने साथ ही विभिन्न एजेंडों पर विशेष रुप से जानकारी देने का कार्य किया गया ।आज के इस बैठक में विशेष रुप से आर पी मनोज कुमार रजक , प्रोग्राम प्रबंधक अश्विनी कुमार,जिला समन्वयक सुधांशु शेखर , क्षेत्रीय समन्वयक शिल्पा कुमारी ,सहीत प्रखंड के सभी क्षेत्रों से शिक्षा सेवक ,तालिमी मरकज के लोग उपस्थित थे ।










