

बगहा/ठकराहा। ठकराहा स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नौकाटोला बेलवारीपट्टी गांव के दो जोड़ों का एक अमर्यादित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश और हैरानी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही अश्लीलता किसी सुनियोजित साजिश की ओर इशारा कर रही है। चर्चा है कि मंसूबा के तहत पहले युवती को विश्वास में लिया गया और फिर वीडियो कॉल के जरिए आपत्तिजनक कृत्य करवाकर उसकी रिकॉर्डिंग की गई है। इस वीडियो को कथित तौर पर व्यावसायिक लाभ के लिए एडल्ट वेबसाइटों पर साझा करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान सार्वजनिक होने के बाद यह मामला पुलिस और प्रशासन के लिए भी जांच का विषय बन गया है।
वही कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे है,लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे जोड़े प्रेमी प्रेमिका है, वीडियो किसी साजिश का नतीजा नहीं बल्कि दोनों की आपसी सहमति से बनाई गई थी और प्रेमिका पर बेवफाई का शक होने पर प्रेमी ने ही वायरल कर दिया है।










