वीकेंड पर वाल्मीकिनगर पहुंचे एक हज़ार पर्यटक।

0
163



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। जैसे जैसे पर्यटन सत्र समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे वीटीआर में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा है। वीटीआर में पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
पर्यटन नगरी में वीकेंड पर सैलानियों की आमद के खासा इजाफा हुआ है। जिसके चलते वाल्मीकिनगर में चहल पहल बढ़ गई है। सैलानियों ने वाल्मीकिनगर के पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाया। शनिवार शाम से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार देर शाम तक पहुंचना जारी रहा।
इको पार्क, झूला पुल, गंडक बराज, जटाशंकर धाम मंदिर, वाल्मीकि आश्रम आदि पर्यटन स्थल में सैलानी काफी संख्या में पहुंचे। गंडक बराज के जलाशय में नौकायन के लिए पर्यटकों का तांता लगा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र वाल्मीकिनगर के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि के आसार है। पर्यटक यहां की वादियों का मजा ले रहे हैं और खूबसूरत पहाड़ों का दीदार कर रहे हैं। वीकेंड पर वाल्मीकिनगर में एक हजार पर्यटक उमड़े। जिससे पर्यटन स्थल पर रौनक बढ़ गई। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। पर्यटकों ने विहंगम नजारों को अपने कैमरों में कैद किया। सैलानियों की आमद बढ़ी तो स्थानीय व्यापारियों, होम स्टे और रिसार्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे। पर्यटन स्थल सनसेट प्वाइंट पर डूबते सूरज का दीदार किया और वहां पर सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचे। पर्यटकों की आमद से बाजार में रौनक देखने को मिली। जिससे यहां का व्यापार भी सुधरा। यहां की जैव विविधता तो ज्ञान बढ़ाने में मदद करता ही है साथ में वाल्मीकि आश्रम को देखना इतिहास का साक्षात दर्शन जैसा है। इसके अलावे जंगल कैंप के आस पास भी ठेले पर फास्ट फूड की दुकानें खुल गयी है। फास्ट फूड संचालक ने बताया कि शनिवार और रविवार को काफी लोग वाल्मीकिनगर आ रहे हैं इससे उनकी आमदनी बढ़ी है।पर्यटकों ने व्यवस्था पर उठाये सवाल

वाल्मीकिनगर भ्रमण पर आए हाजीपुर के पर्यटक डॉ वीपी केसरी, कुमारी मोनाली, मुक्ता निखिल एवं मुजफ्फरपुर साहेबगंज से आए जयप्रकाश कुमार, ऋतुराज एवं चंदन कुमार ने वाल्मीकिनगर की प्रकृति सुंदरता की खूब प्रशंसा की, लेकिन पर्यटकों की सुविधा के लिए जो मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए, उसके ऊपर सवाल उठाया। पर्यटकों ने सामुदायिक शौचालय व पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ऐसे रमणीक जगह पर इन सुविधाओं का ना होना प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

चार बोट में एक का हो रहा संचालन

सोमवार की सुबह नौका विहार करने के लिए पहुंचे पर्यटकों को राफ्टिंग के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। हाजीपुर के पर्यटक डॉक्टर वीपी केसरी ने बताया कि वन विभाग के तरफ से नौका विहार के लिए चार नौकाएं उपलब्ध कराई गई है। जिसमें मात्र एक का संचालन हो रहा है। जिसके कारण हमें घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। पर्यटकों की असुविधा के बाबत रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि तीन नावों का संचालन इसलिए नहीं हो रहा है कि, उसके लिए जीवन रक्षक जैकेट उपलब्ध नहीं है। जैसे ही सेफ्टी जैकेट उपलब्ध हो जाएगा, वैसे ही अन्य नावों का भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पर्यटकों के असुविधा के लिए हमें खेद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here