पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी जी की जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस।

0
1010

बगहा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया। साथ हीं आज देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम पतिलार के श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुना गया। कार्यक्रम में राजसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे और स्थानीय विद्यायक राम सिंह उपस्थित रहे। सुशाशन दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतिलार में फल एवं बिस्कुट का वितरण किया गया साथ हीं इस अवसर पर पतिलार उच्च विद्यालय में क्रिकेट मैच का उद्घाटन भी किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि राजसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं स्थानीय विधायक राम सिंह रहे। उपयुक्त कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि जगरनाथ यादव रहे। वही राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे व बगहा विधायक राम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर फूल अर्पित कर जयंती मनाई मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ने फूल चढ़ाकर कर नमस्कार किए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सतीश चंद दुबे ने अटल जी के राजनीतिक जीवन के बारे में विस्तृत रूप से बताया। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश को बहुत आगे बढ़ाया। वे गरीबों के हमदर्द थे। वही बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि वाजपेई जी हमारे आदर्श थे। वे एक सुयोग्य राजनीतिज्ञ थे। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्री दुबे ने क्षेत्र के कई मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अशोक राव, रीतू जायसवाल, दीपू तिवारी, शीबू चौबे, श्रीकांत हालदार, प्रमोद प्रसाद उर्फ काजू, आशुतोष मालवीय, दीपक शुक्ल, बृजेश प्रसाद, बबलू कुमार मिश्र, सुंदर तिवारी, नंदलाल प्रसाद, अशोक राव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here