सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई।

0
101


बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतिलार में मंगलवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूम धाम से मनाई गई। विद्यालय शिक्षकों ने उनके चित्र पर माला व फूल अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भारत के इतिहास में सम्राट अशोक का स्थान सबसे ऊपर है। भारत के इतिहास में ये प्रियदर्शी के रूप में उल्लेखित हैं। भोग विलास से दूर रहकर उन्होंने पराक्रम पर ध्यान दिया। अपने शासन काल के उत्तरार्द्ध में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। उनके शासन काल में जो अशोक चिह्न अपनाया था।आज भी भारत का राष्ट्रीय चिह्न है। उनका पूरा नाम देवनांप्रिय अशोक था। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक घनश्याम कुमार मिश्र,धर्मेश नंदा,राजीव रेमी,निखिल कुमार उपाध्याय,पूजा कुमारी,आसिफ राज, वीना कुमारी, आस्था मिश्रा,रिपुंजय राव,पंकज कुमार,सुनीता कुमारी आदि ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here