श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान – यज्ञ महोत्सव का हुआ शुभारंभ:- पं०भरत उपाध्याय

0
564

बगहा/मधुबनी। मधुबनी राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं० भरत उपाध्याय एवं विपिन इंटर कॉलेज बेतिया के पूर्व प्रवक्ता तथा पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर मधुसूदन मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि पैतृक ग्राम नामे गौरी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ कथा प्रवक्ता श्रीधाम मथुरा वासी श्री हिमेश शास्त्री जी के अमृत वाणी से आरंभ हुआ। डॉक्टर मधुसूदन मणि त्रिपाठी ने सपत्नीक व्यास पीठ का पूजन किया ,जिसमें पुत्रद्वय डॉक्टर धनंजय मणि त्रिपाठी एवं हिमांशु मणि त्रिपाठी पुत्रवधू डॉक्टर कुसुम कला त्रिपाठी एवं प्रीति त्रिपाठी ,श्रीमती राजमती देवी, भ्रातृजअखिलेश मणि त्रिपाठी, डॉक्टर कृष्ण मुरारी मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार त्रिपाठी ,राहुल मणि त्रिपाठी एवं पुत्रवधू किरण त्रिपाठी सहित संपूर्ण परिवार श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे हे नाथ नारायण वासुदेव: का सुमधुर गान करते हुए व्यास पीठ का पूजन किया।

आगामी 3 अप्रैल तक कथा अमृतपान हम सभी करेंगे। श्री हिमेश शास्त्री महाराज ने कहा कि चित्रा नक्षत्र से चंद्रमा के युक्त होने के कारण वर्तमान मास का नाम चैत्र है यहां यह उल्लेखनीय है कि चित्रा नक्षत्र 27 नक्षत्र में सर्वाधिक चमकदार नक्षत्र है, जिस प्रकार से समष्टि में चंद्रमा चित्रा नामक चमकीले नक्षत्र से युक्त होता है, इसी प्रकार सनातन धर्म के अंतर्गत सभी हिंदू जगत की अंबा और जगत के पालन करने वाले पालनहार श्री विष्णु पद रूपी रामावतार से युक्त हो जाती है। इसी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष से हिंदूओं का नया वर्ष प्रारंभ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here