होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया।

0
201

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत चौतरवा कॉमन प्लॉट परिसर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव व संचालन श्रीकांत हालदार ने किया। बैठक में सभी संप्रदाय के लोगों से एकजुट होकर होली का त्योहार मनाने को कहा गया। होली प्रेम व सौहार्द का त्योहार है। इसमें दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। इस अवसर पर लगुनाहा चौतरवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही, दिनेश राव, दीपू शाही, नंद किशोर तिवारी, मुन्ना सिंह, पप्पू राव, रतन कुमार मिश्र, निलेश पांडेय, अमित कुमार मिश्र, दुर्गादयाल राव, दुर्गेंद्र राव, मथुरा प्रसाद, लाल साहेब पांडेय, भरत मिश्र, चुम्मन खटीक समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here