एन एच 727 मुख्य मार्ग में सघन वाहन जांच में सात हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

0
460

बगहा/चौतरवा। एन एच 727 मुख्य मार्ग में शुक्रवार की शाम वाहन जांच के क्रम में सात हजार रूपए जुर्माना वसूला गया। जांच कर रहे एस आइ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि विशेष रूप से बाइक की जांच की जा रही है। बिना हेमलेट,ड्राइविंग लाइसेंस,वाहन के कागजात,तीन लोग एक साथ बाइक पर सफर कर रहे हैं। जुर्माना की राशि मौके पर ही ऑन लाइन रसीद देकर वसूला गया। उन्होंने बताया कि इससे बाइक चालकों की सुरक्षा के साथ ही उनके सही कागजात लेकर चलने की तरजीह दी जा रही है। वही वाहन जांच देखकर दर्जनों बाइक चालक अपने वाहन वापस मोड़कर भाग रहे थे। कई बाइक चालक रास्ता बदलकर जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here