तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से किसानों की मिली राहत, गन्ना व गेहूं को होगा फायदा।

0
311

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट…

बगहा/मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड में बुधवार की सुबह में हुई अचानक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से कुछ फसलों की नुकसान तो कुछ फसलों को फायदा होगा। बारिश से किसानों की चेहरे खिल उठे। हाला की मौसम वैज्ञानिकों ने पहले से बारिश होने की चेतावनी दिया था। हालाकि कटने वाले कुछ फसलों का नुकसान भी हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग चार घंटा तक बारिश हुआ है। जिससे लोग घरों में दुबके रहे। वही गन्ना, गेंहू आदि फसलों की सिंचाई का फायदा हुआ है। लेकिन इस समय कट रहे दलहन, तेलहन के फसलों का नुकसान भी होगा। किसान राजेश्वर जायसवाल, अजय मिश्रा, अशोक सिंह आदि ने बताया कि, गन्ना व गेंहू सुख रहे थे। लोग पम्पसेट से सिंचाई कर रहे थे जो काफी महंगा साबित हो रहा था। इस बारिश से कुछ राहत हुआ है। परंतु इस समय कट रहे बकला, मंसूरी, सरसो, आदि पर असर भी पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here