मझौलिया के माधोपुर में आयोजित श्री राम चरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ के प्रथम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

0
451

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ एवं श्री राम कथा महायज्ञ की प्रथम दिन महायज्ञ का उद्घाटन संत चंचल बाबा से वैदिक मंत्रोचारण के बीच संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सौभाग्यशाली लोगों को प्राप्त होती है। राम की महिमा अपरंपार है। राम का नाम सबसे बड़ा मंत्र है। भगवान भोले शंकर भी राम का नाम जपते रहते हैं। सूर्य, चंद्रमा, अग्नि ,वायु सभी में जो शक्ति है वह राम नाम में समाहित है। जीवन में राम नाम का महत्व बहुत अधिक है। उन्होंने राम नाम की महिमा बताते हुए कहा कि कलयुग में योग, यज्ञ ,जप, तप, व्रत, पूजा जैसे साधना के कठिन मार्ग संभव नहीं है।

केवल भगवान के नाम का सुमिरन ही भवसागर से पार कर सकता है। इस दौरान समिति सदस्यों को आगंतुक अतिथियों को फूल माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महायज्ञ समिति के अध्यक्ष युगल किशोर सिंह कोषाध्यक्ष राजू सिंह , सचिव कौशल किशोर सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार , पूर्व जिला पार्षद विवेक कुमार उर्फ मिंटू लाल, भिखारी सिंह, अमरजीत पासवान, कपिलदेव पटेल, अरबिंद सिंह, रामचंद्र सिंह, नंदू पासवान, शशीभूषण प्रसाद, लाल बाबु, मंतोष सिंह, राजकिशोर सिंह जय शेखर सिंह सहित अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here