राहुल विचार मंच के पश्चिम चंपारण के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर मिश्र मनोनित।कार्यकर्ताओं में हर्ष।

0
304

बगहा/चौतरवा। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी विचार मंच के पश्चिमी चंपारण जिला के अध्यक्ष पद पर भुनेश्वर मिश्र मनोनित हुए। उनके मनोनयन पर बगहा एक प्रखंड के कार्यकर्ताओं में हर्ष है। बुधवार को मंगलम मैरेज हॉल परिसर परसा मोड़ पर आयोजित एक समारोह में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सह पूर्व बगहा विधान सभा प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह ने श्री मिश्र को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जयेश मंगल सिंह ने कहा कि ये बड़ी जिम्मेदारी कर्मठ व्यक्ति को ही सौंपी जाती है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नीतियों व उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। अध्यक्ष भुनेश्वर मिश्र ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य पूरा करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सदस्य अशोक सहनी,रामायण यादव,शेष चंद्र यादव,हरी पड़ीत,भुआल यादव समेत दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्र को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here