शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को दिया गया मिशन निपुण भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण।

0
739

बगहा। बगहा व पटखौली आदर्श विद्यालय में चल रहा है मिशन निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की समझ विकसित करने हेतु विद्यालय तत्परता हेतु विद्यालय के नामित शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह गैर आवासीय पाँच दिवसीय चहक प्रशिक्षण प्रखंड संसाधन केंद्र बगहा एवं आदर्श मध्य विद्यालय पठखौली में चल रहा है। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार यादव ने पांच दिवसीय चहक प्रशिक्षण का उद्घाटन करके दिया। उन्होंने बताया छः समूह में 40 से 45 शिक्षक, शिक्षिकाओं को चहक प्रशिक्षण का मास्टर ट्रेनर एवं मेंटर के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। चहक प्रशिक्षण 4 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि निपुण भारत अभियान बच्चों में आधार भूत साक्षरता और गणना में कुशलता के लिए राष्ट्रीय पहल हैं बच्चों की समझ के साथ पढ़ने एवं बुनियादी गणितीय संक्रियाओं को करने की क्षमता बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान है। इसी उद्देश्य के प्रतिपूर्ति के लिए यह चहक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here