बगहा एक प्रखंड के कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस मनाया।

0
263

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को शेरा बाजार अस्पताल परिसर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस मनाए। स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता बगहा एक प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव व संचालन दिवाकर मिश्र ने किया। बैठक में पार्टी के संस्थापक ए ओ ह्यूम के फोटो पर फूल अर्पित किए। बैठक को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि देश को आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन सदस्यों की अहम भूमिका है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता।लगभग दो सौ वर्षों के संघर्ष व बलिदान के पश्चात हमें आजादी मिली। हम सब उन देश के उन महान सपूत को नमन करते हैं। जिन्होंने हंसते हंसते फांसी को गले लगाया था। साथ ही उन महापुरूषों को नमन करते हैं जिन्होंने सारे सुखों का परित्याग कर अंग्रेजों की दासता से हमें मुक्ति दिलाई। इस अवसर पर जय प्रकाश यादव,नंदलाल यादव,विपिन यादव,अमरुद्दीन अंसारी, बिहारी मियां,श्याम सुंदर कुशवाहा,कुलदीप कुमार,सुरेंद्र मिश्र,अवधेश राम,नेजाम मियां आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here