मध्यान भोजन में एनजीओ की मनमानी, अंडे से 215 बच्चे रहे वंचित, आश्वासन के बाद भी अगले दिन भी बच्चे को नहीं मिला अंडा।

0
407

भैरोगंज से राजेश कुमार की रिपोर्ट…

बगहा/भैरोगंज। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत पंचायत राज भैरोगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटखौली में एनजीओ के द्वारा बच्चों के बीच खाना परोसा जाता है। लेकिन एनजीओ के द्वारा खाने में मनमानी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। एनजीओ के द्वारा संचालित मध्यान भोजन में कई बार भोजन में कीड़े मिलते हैं। तो कभी भोजन में सामग्री की कटौती की जाती है। जिसके के कारण कई विद्यालय के बच्चे बीमार हो जाते हैं। तो कभी भोजन सामग्री की कटौती की जानकारी समबन्धित अधिकारी को कई बार एनजीओ के विरोध जांच की गई जांच के उपरांत मामले को सत्य भी पाया गया उसके बावजूद भी एनजीओ की मनमानी कम नहीं हो रही है। उदाहरण के तौर पर बीते दिन उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटखौली में कीड़े मिले थे। जिसको लेकर बच्चे खान के विरुद्ध नाराजगी जताई थी। उसके बावजूद भी इस विद्यालय में एनजीओ के द्वारा खाना परोसा जा रहा है। भोजन में कोई सुधार नहीं की जा रही है। विते शुक्रवार के दिन बच्चों को मध्यान भोजन से अंडा गायब कर दिया गया। जिसके कारण विद्यालय के 215 बच्चे अंडे से वंचित हो गए। जिसके लेकर बच्चे के साथ-साथ शिक्षक एनजीओ के द्वारा संचालित भोजन के कार्यशैली पर नाराजगी जताई। विद्यालय के प्रभारी शिक्षक केदार राम ने बताया कि विते शुक्रवार के दिन विद्यालय में एनजीओ के द्वारा बच्चों के बीच मध्यान भोजन परोसा गया। लेकिन बच्चों को अंडा मिलने वाला था लेकिन एनजीओ की मनमानी के कारण विद्यालय में अंडा नहीं आया जिसको लेकर विद्यालय में उपस्थित 215 बच्चे अंडे से वंचित रहे। इसकी शिकायत एनजीओ के संबंधित अधिकार से किया गया जिसको लेकर शनिवार के दिन अंंडा भेजने के लिए आश्वासन दिया गया लेकिन शनिवार के दिन भी अंंडा विद्यालय में नहीं पहुंचा शनिवार के दिन मेनू के हिसाब से खिचड़ी चोखा आने वाला था वह भी मानक के हिसाब से नहीं पहुंचा था। इस संबंध में बगहा एक एमडीएम पदाधिकारी संजय कुमार से पुछने पर बताया कि उत्क्रमित माध्य विद्यालय पटखौली में अंडे नहीं जाने की जानकारी नहीं मिली है मैं अपने स्तर से पता करता हूं कि क्या सच्चाई है। सच्चाई मिलने पर वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा। वही एनजीओ के पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार के दिन उस विद्यालय में अंडा नहीं गया था। शुक्रवार के दिन शिक्षा विभाग के सचिव केके पाठक का दौरा पश्चिम चंपारण जिले के साथ-साथ कई प्रखंड में था जिसको लेकर विद्यालय के द्वारा सही जानकारी बच्चों की उपस्थिति की सही जानकारी नहीं मिलने कारण कई विद्यालय में विद्यालय के प्रधान शिक्षकों के द्वारा मेनू के हिसाब से अधिक अंडा ले लिया गया। जिसके कारण कई विद्यालय के बच्चे अंडे से वंचित रह गए। हालांकि जिस विद्यालय में एनजीओ के द्वारा खाना परोसा जाता है। उस विद्यालय के प्रधान शिक्षक के द्वारा बच्चों की उपस्थिति सही ढंग से नहीं दी जाती है जिसके कारण यहां से भोजन बच्चों के लिए भोजन तैयार कर ले जाने में काफी कठिनाई होती है जिसके कारण बच्चों के बीच भोजन घट जाते है। उत्क्रमित माध्य विद्यालय पटखौली में शुक्रवार के दिन अंडे नहीं गए थे। इसकी जानकारी मुझे है इस अंडे की भरपाई अगले गुरुवार के दिन कर दी जाएगी नहीं तो शुक्रवार के दिन एक अंडे के जगह पर दो एंड दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here