बाघ के हमले से महिला की हुई मौत।

0
945

बेतिया/बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सिठ्ठी वन क्षेत्र में एक बार फिर एक बाघ ने महिला को अपना शिकार बनाया है। दरअसल ये पूरी घटना रविवार की है जहाँ गौनाहा प्रखण्ड अंतर्गत सिठ्ठी पंचायत क्षेत्र की है। जहाँ एक 50 वर्षिय महिला रविवार संध्या पांच बजे सरेह पशुओं को चराने गई थी। तभी वीटीआर के जंगल से निकले बाघ ने उस महिला पर हमला बोल दिया और जंगल की ओर महिला को घसीटते ले जाने लगा।तभी आस-पास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों की नजर पड़ी और शोर मचाया। शोर सुनकर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। वही आनन-फानन में ग्रामीण व परिजनों ने रेफरल अस्पताल गौनाहा पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर विकास बिहारी ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। बता दें कि मृत महिला की पहचान ग्राम सिठ्ठी पंचायत के मंडिहा गाँव निवासी बुधन उरांव की पच्चास वर्षिय पत्नी चिलोरिया देवी के रूप में की गई है। वही इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here