छठ पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष ने किया क्षेत्र के सभी घाटों का निरीक्षण।

0
1044

बगहा। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के सभी घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है कि।इसी क्रम में गुरुवार को चौतरवा थानाध्यक्ष सह इन्स्पेक्टर सुरेश कुमार ने पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।जिसमें रतवल छठ घाट,पतिलार,चौतरवा, परसौनी, इंग्लिशिया,मझौवा, सिसवा बसन्तपुर, नदवा,समेत कई छठ घाट शामिल हैं।वही थानाध्यक्ष ने छठ पूजा समिति के लोगों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी छठ पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य किया गया है,जिसमें छठ घाटों पर संवेदनशील स्थानों पर जाने से परहेज करना है,साथ ही छठ घाट पर बच्चों का विशेष ध्यान रखना है उन्हें गहरे पानी में जाने से मना करना है।घाटों पर पठाके नही जलाना है इत्यादि कई महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखना है।हालांकि बीते दिनों बगहा पुलिस इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्वारा भी आधा दर्जन से ज्यादा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया है,तथा उनके द्वारा पूजा समिति के लोगों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here